उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशनानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी, अयोध्या द्वारा कारागार परिसर में समय-समय पर विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिनकी झलकियाँ प्रस्तुत हैं।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदियों के नैतिक उत्थान, मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा सामाजिक पुनर्वास को प्रोत्साहित करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।