उ. प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ सदैव से तत्पर रही है। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर के सचिव अभिषेक कुमार ने के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों की होली को उपहार प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, बाल मन में इस त्यौहार को लेकर बड़ा उमंग और जोश जुनून रहता है, लेकिन किसी कारणवश समाज के अंग के ये लोग, जेल में निरुद्ध हैं। समिति सदैव हर सुख दुख में प्रदेश के कारागारों में, सहयोग व सहभागिता की भावना से कार्य करती है। जेलर ने उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति कैदियों के सुख–दुख में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है। करोना काल में भी इनका सहयोग कैदियों एवम् बंदी रक्षकों के प्रति अत्यन्त सराहनीय रहा है। कारागार में बंद महिला कैदियों और उनके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके त्यौहार को खुशनुमा बनाने के लिए उनका आज का प्रयास सराहनीय है। आज जिला कारागार में कुल 666 बंदी है जिसमें 575 पुरुष, महिला 33, अल्पवयस्क 58हैं महिला बंदीयो के साथ 6बच्चे निरुद्ध हैं। आज सुबह नाश्ते में दलिया, चाय, दोपहर भोजन में रोटी,चावल उर्द राजमा की दाल सब्जी आलू पालक बैगन की सब्जी, साम को भोजन में रोटी चावल अरहर दाल आलू पत्ता गोभी की सब्जी दी जाएगी। होली से पूर्व इस अवसर पर उन्होंने सभी कैदियों सहित उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जेलर आर.के. वर्मा, डिप्टी जेलर रविंद्र के अतिरिक्त समिति के अभिषेक कुमार सिंह,सुजीत कुमार सिंह, वसीम रजा, विनीत चौहान उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कमेटी गाजीपुर द्वारा यातायात जागरूकता अभियान नगर के रोजा तिराहे पर चलाया गया जिसमें एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम ,यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनकर और पंपलेट देकर जागरूक किया गया साथ ही कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाया गया वही इस कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह और बुके देखकर अधिकारियों को प्रति आभार व्यक्त किया गया। एआरटीओ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध निरोधक समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है हम उनकी इस कार्य की सराहना करते हैं आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें जोनल सचिव वाराणसी जोन के सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है। इस मौके पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता, मदन मोहन सिंह ,विनीत चौहान, सुजीत कुमार सिंह, सुभाष कुमार पवन मिश्रा सुनील कुमार सिंह ,अभिषेक सिंह, विनीत दुबे, मुकेश उपाध्याय शेरशाह ,पंकज पांडे , इंद्र बहादुर सिंह,प्रभाकर सिंह सही तमाम लोग उपस्थित रहे

उ0प्र0अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन माननीय कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला कमेटी गाजीपुर की एक बैठक जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सत्र 2025-26 के जिला कमेटी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। ठंड को देखते हुए जोनल सचिव वाराणसी संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में दिनांक 10/1/2025 को जिला कारागार में बंदियों हेतू100कंबल वितरित किया जाएगा। यह संस्था जेल मैनुअल के अन्तर्गत कार्य करती है जिसमें वह जेल में बंद कैदियों के खान-पान ,रख रखाव , शिक्षा, चिकित्सा लिए कार्य करती है और समय समय से शासन प्रशासन को अवगत कराती है।इस समिति के पदेन प्रदेश अध्यक्ष माननीय समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण जी है , एवं जिला अध्यक्ष पदेन जिला अधिकारी होते हैं।बैठक में उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय,जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विधि सचिव विनीत दुबे, मोहम्मद मोइद्दीन, तहसील सैदपुर प्रभारी पवन कुमार, जनसंपर्क सचिव सुजीत सिंह, शिवेश पाण्डेय व सदस्य गण शामिल रहे।

आज दिनांक 15/04/2024 कोजिला गाजीपुर के डी. एम. श्रीमती आर्यका अखौरी एवं एस. पी. श्री ओमवीर सिंह जी को सेवा पथ पुस्तक प्रदान कर बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जोन सचिव ने समिति के कार्यों से अवगत कराया और यह संस्था जेल मैनुअल के अन्तर्गत कार्य करती है। तथा इस समिति के पदेन जिला अध्यक्ष है यह जानकर उनको अत्यंत प्रसन्नता हुई । फिर संस्था के बायलाज से उनको अवगत कराया गया । इस अवसर पर गाजीपुर पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। तथा पदाधिकारियों ने समिति के उदेश्यों कि पूर्ति के लिए जल्द से जल्द जिले में सदस्यों को प्रशासन कि मदद , मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ।