यशस्वी चेयरमैन, माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में, जिला अपराध निरोधक कमेटी, संभल की कार्यालय सचिव श्रीमती नीलम वार्ष्णेय (मंडल बहजोई) एवं संगठन सचिव श्री नरेन्द्र कुमार (एन.के.) ने पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण विश्नोई जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सेवा पथ पत्रिका प्रदान की तथा संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर सार्थक चर्चा की। यशस्वी चेयरमैन, माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार संगठन सचिव श्री नरेन्द्र कुमार (एन.के.) सहित अन्य सम्मानित सदस्य ने जेलर श्री विकास कटियार जी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने सेवा पथ पत्रिका भेंट की और होली पर्व के शुभ अवसर पर रंग एवं गुलाल प्रदान कर पारंपरिक सौहार्द और उल्लास का संदेश दिया