उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशनानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी, अलीगढ़ द्वारा कारागार परिसर में समय-समय पर आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों की झलकियाँ प्रस्तुत हैं।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदियों के नैतिक उत्थान, मानसिक संतुलन, सामाजिक पुनर्वास एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।