यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गोरखपुर के तत्वाधान में मोहद्दीपुर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन द्वारा संचालित विद्यालय में 28 फरवरी दिन शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र जांच का कार्यक्रम होना सम्पन्न हुआ है

जिला अपराध निरोधक कमेटी गोरखपुर द्वारा आज दक्षिणांचल सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, माननीय श्री कमलेश पासवान ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुष्प दंत जैन, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त)उपाध्यक्ष, जिला अपराध निरोधक कमेटी, गोरखपुर ने की। वहीं, कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व संगठन मंत्री (ग्रामीण) श्री शत्रुघ्न कसौधन ने निभाया। इस सम्मेलन में संभल से आए श्री नरेंद्र कुमार (एन.के.), अलीगढ़ से आए श्री प्रेम शंकर गुप्ता, श्री आशीष चौहान तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस भव्य आयोजन ने अपराध निरोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और दिशा-निर्देशों को रेखांकित किया।