परम आदरणीय एवं यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के कुशल निर्देशन एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन में, जिला अपराध निरोधक कमेटी, आगरा के जिला सचिव आलोक आर्य संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र सिसोदिया समन्वय प्रमुख गौरव कुमार शहर उपाध्यक्ष राहुल वर्मा कोषाध्यक्ष मुकेश मित्तल प्रचार मंत्री संदीप राठौर शीतल अग्रवाल मनोज शर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष वत्सला प्रभाकर शीला बहल प्रमोद अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा श्री हरिओम शर्मा,कारागार अधीक्षक आगरा जिला कारागार को समिति की पत्रिका सेवा पथ भेंट कर शिष्टाचार स्वरूप सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं मानवीय सहयोग के प्रयासों के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही समिति द्वारा भाई बहिन के पावन प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन पर कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने आने वाली बहिनों के बैठने व शुद्ध एवं स्वच्छ जलपान उचित व्यवस्था की गई
यह भेंट सौहार्द्र, सहयोग एवं समन्वय के भाव को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।