आपको बता दे कि जनपद एटा में बतौर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को दो बर्ष तीन माह पूर्ण हो चुके है, यह गौरव जनपद एटा में बतौर जिलाधिकारी तत्कालीन जिलाधिकारी जेकब थामस 1985 में आजादी से तक रहना हुआ था।उसके बाद हाल ही में पूर्व जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को दो बर्ष दो माह का गौरव प्राप्त हुआ था।अब वर्तमान जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को जनपद एटा में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शासन द्वारा लगातार दो बर्ष तीन माह लगातार रहने का रिकार्ड बनाया है।
इस रिकार्ड को बनाने के उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की एटा कमेटी द्वारा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सर्वाधिक समय तक जनपद में रहने पर सम्मानित किया।. समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एटा को अध्यात्मिक पटका व तस्वीर देकर सम्मान दिया. इस उपलब्धि पर जिला समिति के सचिव पी. एस. राजपूत द्वारा समिति की बार्षिक सेवा पथ को भी भेंट किया गया।
समिति के सभी पदाधिकारियों से जिलाधिकारी एटा द्वारा परिचय प्राप्त किया व समिति को जेल प्रशासन एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। समिति द्वारा भेंट की कई सेवा पथ के विषय पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी से समिति के पदाधिकारियों में जिला सचिव पी.एस.राजपूत, सरक्षक देवेंद्र पाल सिंह, एस.पी. शुक्ला, अनुज चौहान, मुकेश कुमार, एस के माथुर, अमित गुप्ता, अमित आर्य, करन प्रताप सिंह, राज वर्मा, आशीष कुमार बुंदेला,चंचल वर्मा, आशीष राज, अवरेस कुमार, राजीव कुमार, आदि उपस्थित हुए.
एटा। उत्तर प्रदेशिये अपराध निरोधक समिति–लखनऊ (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत) की जिला अपराध निरोधक समित- एटा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दीपाशीष गेस्ट हाउस आगरा रोड स्थित में बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपराध निरोधक समिति की स्थापना वर्ष 1938 में जेल बंदियों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से की गई थी। यह संस्था समाज में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ बंदियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती है।संस्था द्वारा प्रदेश की समस्त जेलों से जिन बंदियों के जुर्माना व न्यायिक विधिक सहायता की आवश्यकता होती है समिति कार्य करती रही है।
कार्यक्रम में पी.एस. राजपूत को जिला सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रेमशंकर गुप्ता ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य समाज में अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने और सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
समारोह में जिले भर से आए समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं जिला सचिव पी.एस. राजपूत द्वारा किया गया।शपथ ग्रहण समारोह में समाज सेवा, अनुशासन और अपराध मुक्त वातावरण की दिशा में समिति के सक्रिय योगदान का संकल्प लिया गया।
समिति जल्द ही ब्लॉक व तहसील स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पदाधिकारी व सदस्यों का चयन करने जा रही है।