दिनांक 31/03/2026 को जिला अपराध निरोधक कमेटी, चित्रकूट द्वारा चित्रकूट-सतना (मध्य प्रदेश) स्थित एक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। जिला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही समिति के सदस्यों को अपराध मुक्त समाज की स्थापना हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सतना (मध्य प्रदेश) के वॉलिंटियर्स एवं सदस्यों का भी उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी चित्रकूट अमावस्या मेले के दौरान मुस्तैदी से सहयोग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में हमीरपुर के जिला सचिव श्री चंद्रशेखर अग्निहोत्री जी, चित्रकूट के जिला सचिव श्री शिवकुमार जी, उपाध्यक्ष विष्णु दत्त द्विवेदी जी, संगठन सचिव योगेश द्विवेदी जी, जिला संगठन सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे जी, संयुक्त सचिव अवनीश कुमार पांडे जी, उप सचिव राजेश दीक्षित जी, सचिव लवलेश प्रसाद जी, प्रसार सचिव आलोक रंजन पांडे जी, संयुक्त सचिव दीपक गुप्ता जी (प्रवक्ता) तथा बांदा के उपाध्यक्ष डी.सी. श्रीवास्तव जी अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के सतना (मध्य प्रदेश) के वॉलिंटियर्स एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार समिति द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए, आगामी 26 जनवरी के अवसर पर जिला कारागार में फल, मिष्ठान, वस्त्र, कंबल एवं मेडिकल चेक-अप कैंप आदि का वितरण/आयोजन कार्यक्रम कमेटी अपने बजट के अनुसार संपन्न करे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत संबंधित कारागार प्रशासन से कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं प्रशंसा पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले तथा उन्हें केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करे।

यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी उत्तर प्रदेश की अपराध निरोधक समिति लखनऊ के निर्देशन में आज दिनांक 20 11.2025 को जिला अपराध निरोधक समिति चित्रकूट के जिला सचिव शिवकुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में समिति के सभी पदाधिकारी माननीय जिला प्रभारी मंत्री से जिलाधिकारी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर श्री कामतानाथ जी एवं मात्यगयेंद्र नाथ जी का स्मृति चिन्ह देकर शिष्टा चार भेंट की गई एवं अपराध मुक्त समाज की संकल्पना के बारे में चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के माननीय परम आदरणीय यशस्वी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी के चित्रकूट जिले में आगमन पर जिला अपराध निरोधक समिति चित्रकूट द्वारा पुष्प गुच्छ एवं कामतानाथ जी का स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया धन्यवाद

परम आदरणीय एवं यशस्वी चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी, उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, जिला अपराध निरोधक कमेटी, चित्रकूट द्वारा 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार, चित्रकूट में निरुद्ध 586 महिला एवं पुरुष बंदियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को साझा करना था, बल्कि कारागार में बंदियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सुधार एवं पुनर्वास की प्रेरणा देना भी था। कार्यक्रम में जिला सचिव श्री शिव कुमार त्रिपाठी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बंदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की और उन्हें यह संदेश दिया कि जीवन में परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों से एक नया भविष्य बनाया जा सकता है। जेल प्रशासन ने कमेटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें समाज में पुनः जुड़ने की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ हुआ, जहाँ कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं जेल स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।

परम आदरणीय यशस्वी चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, आज दिनांक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी चित्रकूट द्वारा जिला कारागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत, बंदियों को राखी बांधने आई बहनों को मिठाई एवं फल का स्वल्पाहार करवाकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बंदियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और नेक इंसान बनने हेतु प्रेरित भी किया गया।