Blog
दिनांक 31/03/2026 को जिला अपराध निरोधक कमेटी, चित्रकूट द्वारा चित्रकूट-सतना (मध्य प्रदेश) स्थित एक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। जिला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही समिति के सदस्यों को अपराध मुक्त समाज की स्थापना हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सतना (मध्य प्रदेश) के वॉलिंटियर्स एवं सदस्यों का भी उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी चित्रकूट अमावस्या मेले के दौरान मुस्तैदी से सहयोग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में हमीरपुर के जिला सचिव श्री चंद्रशेखर अग्निहोत्री जी, चित्रकूट के जिला सचिव श्री शिवकुमार जी, उपाध्यक्ष विष्णु दत्त द्विवेदी जी, संगठन सचिव योगेश द्विवेदी जी, जिला संगठन सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे जी, संयुक्त सचिव अवनीश कुमार पांडे जी, उप सचिव राजेश दीक्षित जी, सचिव लवलेश प्रसाद जी, प्रसार सचिव आलोक रंजन पांडे जी, संयुक्त सचिव दीपक गुप्ता जी (प्रवक्ता) तथा बांदा के उपाध्यक्ष डी.सी. श्रीवास्तव जी अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के सतना (मध्य प्रदेश) के वॉलिंटियर्स एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार समिति द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए, आगामी 26 जनवरी के अवसर पर जिला कारागार में फल, मिष्ठान, वस्त्र, कंबल एवं मेडिकल चेक-अप कैंप आदि का वितरण/आयोजन कार्यक्रम कमेटी अपने बजट के अनुसार संपन्न करे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत संबंधित कारागार प्रशासन से कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं प्रशंसा पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले तथा उन्हें केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करे।






















































